होम / 3 Eyed Calf : करीश्मा! रोहतक में तीन आंख वाली बछड़ी का जन्म

3 Eyed Calf : करीश्मा! रोहतक में तीन आंख वाली बछड़ी का जन्म

• LAST UPDATED : January 3, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana News (3 Eyed Calf) : हरियाणा के जिला रोहतक में एक ऐसा कुदरत का करिश्मा देखने को मिला, जिसको देखकर हर कोई हैरान है। जी हां, यहां के खरकड़ा गांव निवासी गोलू के घर एक गाय की तीन आंख वाली बछड़ी का जन्म हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि बछड़ी पूरी तरह से स्वस्थ है।

उधर, जानकारी देते हुए गोलू ने बताया कि कुछ समय पहले ही एक गाय महम से खरीदी थी। उसकी इस गाय ने एक ऐसी बछड़ी को जन्म दिया, जिसने सभी को हैरान दिया क्योंकि बछड़ी की 3 आंखें थी। जिसे देखकर वह भी हैरान हो गया। उसकी एक आंख के अंदर दो आंखें थीं।

दूर-दूर से लोग बछड़ी को देखने आ रहे

वहीं जैसे ही इस तीन आंख वाली बछड़ी की जानकारी लोगों को मिली तो हर कोई हैरान है और इस बछड़ी को देखने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि काफी कम इस तरह के केस सामने आते हैं।

जेनिइटल डिसऑर्डर से हो सकता है ऐसा

वहीं श्छऊअ अजय ढाका ने इस मामले के बारे में कहा कि ऐसा जेनिटल डिसऑर्डर के कारण हो सकता है। इसकी वजह से पशुओं के अतिरिक्त अंग उभर आते हैं, कई बार यह मनुष्यों में भी देखने को मिल जाता है।

ये भी पढ़ें : 108th Indian Science Congress : पीएम मोदी बोले- महिलाओं की भागीदारी से आगे बढ़ रहा समाज

ये भी पढ़ें : India Corona Updates : भारत में आज आए 134 नए मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox