होम / Bharat Jodo Yatra Haryana Schedule : प्रदेश में राहुल की फेज-2 की यात्रा पानीपत से होगी शुरू

Bharat Jodo Yatra Haryana Schedule : प्रदेश में राहुल की फेज-2 की यात्रा पानीपत से होगी शुरू

• LAST UPDATED : January 4, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Bharat Jodo Yatra In Haryana Schedule) : देशभर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और अब यात्रा का रुख हरियाणा में होने जा रहा है। जी हां, उक्त यात्रा को लेकर अब हरियाणा कांग्रेस तैयारियों में जुट चुकी है, इसी कारण पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व अंबाला में बैठकें शुरू हो चुकी हैं। वहीं आज अंबाला में भी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर और कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा भी मीटिंग करने जा रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा का यह हरियाणा में दूसरा फेस होगा, जिसके लिए पानीपत के सनौली से 5 जनवरी को एंट्री होगी और यहीं पर रात्रि ठहराव भी रखा गया है। यात्रा को लेकर लोगों में भी विशेष उत्साह है। आपको जानकारी दे दें कि 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनौली-पानीपत रोड से पदयात्रा की शुरुआत होगी। नई अनाज मंडी पानीपत में दोपहर का भोजन रहेगा वहीं पदयात्रा का रात्रि ठहराव बाबरपुर अनाज मंडी में होगा जिसको लेकर सभी तैयारियां जोरों पर है।

7 को करनाल में राहुल गांधी

वहीं राहुल की पदयात्रा 7 जनवरी को करनाल प्रवेश करेगी। गांव कोहंड से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होगी। सुबह 10 बजे करनाल में अपर्णा अस्पताल मधुबन पहुंचेगी। इसके पश्चात 3.30 बजे पर पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल के पास से शुरू होगी और शाम 6.30 बजे एनडीआरआई ठऊफक चौक करनाल पहुंचेगी। रात्रि विश्राम उचाना (करनाल) में होगा और अगले दिन 8 जनवरी को करनाल में सुबह 6 बजे श्यामगढ़, नीलोखेड़ी करनाल से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। यहां से पदयात्रा 10 बजे ग्रेट खली ढाबा के पास समाना बाहू पहुंचेगी।

8 को कुरुक्षेत्र में

वहीं 8 जनवरी को पदयात्रा दोपहर बाद 3.30 बजे गांव झिरबड़ी से कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी। यहां से थानेसर के पुराने बस अड्डे पर शाम 6.30 बजे पहुंचेंगी। यहां से कुरुक्षेत्र जीटी रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

9 को शाहाबाद में

वहीं यात्रा 9 जनवरी को सुबह 6 बजे गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। यहां से यात्रा सुबह 10 बजे शाहाबाद के पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस में पहुंचेगी। इसके पश्चात 3.30 बजे पट्टी बोरीपुर से शुरू होगी और शाम 6.30 बजे अंबाला की मोहड़ा मंडी रुकेगी। यहां सेयात्रा का रुख अंबाला कैंट की अनाज मंडी की ओर होगा और यहीं रात्रि विश्राम भी होगा।

10 जनवरी को अंबाला में यात्रा का यह रहेगा रूट

वहीं 10 जनवरी को सुबह 6 बजे से अंबाला के शाहपुर से यात्रा का आरंभ होगा। यहां से चलकर यात्रा जंडली पुल, प्रेम नगर, सिविल अस्पताल अंबाला शहर से होते हुए फिलाडेल्फिया अस्पताल अंबाला शहर पहुंचेगी। तदोपरांत दोपहर बाद 3.30 बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में प्रवेश करेगी।

ये भी पढ़ें : Sandeep Singh & Junior Coach Controversy : महिला कोच बोली – मुंह बंद रखने के लिए कई प्रलोभन दिए जा रहे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat Police की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार
PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन
Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण
CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान
Pehowa Assembly Constituency : डीडी के जितने से मेरी ताकत 100 गुणा बढ़ेगी, दोनों भाई मिलकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करेंगे पिहोवा का विकास : नवीन जिंदल
BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी
Oscars 2025 : किरण राव की लापता लेडीज Oscars 2025 की रेस में हुई शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox