होम / Violence in Peru : 17 लोगों की मौत, 80 घायल

Violence in Peru : 17 लोगों की मौत, 80 घायल

• LAST UPDATED : January 10, 2023

इंडिया न्यूज, लीमा (Violence in Peru) : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में हिंसा के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी पूर्व राष्टÑपति के समर्थकों और सुरक्षा बलों में हुई झड़पों में 17 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि 80 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों में कई लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जो आम जनता यहां हिंसक झड़पों में शामिल हो रही है उसमें पूर्व राष्टÑपति पेड्रो कास्तिला के समर्थक हैं। कास्तिला पर दिसंबर में करप्शन सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद कास्तिला को विपक्ष द्वारा वोटिंग करके हटा दिया गया।

तीन साल से चल रही थी सियासी खींचतान

3.37 करोड़ की आबादी वाले पेरू में सियासी टकराव का दौर नया नहीं है। करीब तीन साल से यहां संसद (कांग्रेस) और प्रेसिडेंट के बीच तनातनी चल रही है। इसकी वजह से कई बार हिंसा हो चुकी है। हालांकि, पहली बार इतने लोग मारे गए हैं। सूत्रों की माने तो पेरू में जल्द ही इमरजैंसी की घोषणा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें : Badrinath Dham Yatra 2023 : क्या 2023 में नहीं होंगे बद्रीनाथ जी के दर्शन

ये भी पढ़ें : 5 Died in Sangrur : संगरूर में दम घुटने से 5 प्रवासी मज़दूरों की मौत

ये भी पढ़ें : Terrorist attack in Pakistan : आतंकवादी हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox