होम / Bharat Jodo Yatra Punjab Updates : फतेहगढ़ साहिब से यात्रा शुरू, उमड़ रहा जनसैलाब

Bharat Jodo Yatra Punjab Updates : फतेहगढ़ साहिब से यात्रा शुरू, उमड़ रहा जनसैलाब

• LAST UPDATED : January 11, 2023

इंडिया न्यूज, Bharat Jodo Yatra Punjab Updates : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से शुरू हुई, जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा एक जाति को दूसरी जाति से, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने का प्रयास कर रही है और इस पार्टी ने पूरे देश का माहौल बिगाड़कर रख दिया है। हमने देश को मोहब्बत, एकता, भाईचारे का रास्ता दिखाने के लिए ही यह यात्रा शुरू की।

यात्रा को मिल रहा काफी समर्थन

राहुल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग देश को बांट रहे हैं। ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक को दूसरी के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रहे हैं और इन्होंने देश का माहौल खराब कर दिया है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे देश में इस भारत जोड़ो यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है।

पंजाब में ऐसा रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का पूरा शेड्यूल

  • 11 जनवरी को यात्रा से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और तदोपरांत सुबह 7 बजे सरहिंद दाना मंडी से पद यात्रा शुरू की। यात्रा कुछ देर के लिए दोपहर को विराम लेगी और दोपहर 3.30 बजे मंडी-गोबिंदगढ़ खालसा स्कूल ग्राउंड से पद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी।
  • 12 जनवरी को सुबह 6 बजे कश्मीर गार्डन, मल्हीपुर के पास से यात्रा शुरू होगी दोपहर 12 बजे समराला चौक पर विराम लेगी। 25 किलोमीटर की ये पद यात्रा बिना ठहराव के होगी।
  • 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व के चलते यात्रा का विश्राम रहेगा।
  • 14 जनवरी के दिन लाडोवाल टोल, गिल लुधियाना के पास सुबह 6 बजे भारत यात्रा शुरू की जानी है तदोपरांत दोपहर विश्राम के बाद साढ़े 3 बजे फिर जीसी रिसॉर्ट गोराया से यात्रा आगे आएगी।
  • 15 जनवरी को सुबह 6 बजे एलपीयू यूनिवर्सिटी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। फिर कुछ विश्राम के बाद 3.30 बजे बीएमसी चौक जालंधर से दोबारा आगे बढ़ेगी।
  • 16 जनवरी की बात करें तो सुबह 6 बजे गारंव काला बकरा से पद यात्रा शुरू होगी। दोपहर विश्राम के बाद आदमपुर के गांव खरल कलां से यात्रा शुरू होगी।
  • 17 जनवरी को उक्त यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे दसूआ के झींगर खुर्द से होगी। दोपहर को अल्प विराम के बाद 3.30 बजे गोंसपुर से यात्रा आगे बढ़ेगी।
  • 18 जनवरी को 7वें दिन मुकेरियां भंगाला से यात्रा शुरू होगी और हिमाचल में प्रवेश करेगी।
  • 19 जनवरी को पंजाब में यात्रा आखिरी दिन होगा। इस दौरान राहुल गांधी पठानकोट में दोपहर 12 बजे एक बड़ी रैली में अपना संबोधन रखेंगे।

यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra : अंबाला शहर में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox