होम / Sweet Potato Halwa: हलवा खाने के शौकीन हैं तो इस तरह से बनाएं शकरकंद का हलवा

Sweet Potato Halwa: हलवा खाने के शौकीन हैं तो इस तरह से बनाएं शकरकंद का हलवा

• LAST UPDATED : January 13, 2023

इंडिया न्यूज़, Sweet Potato Halwa : हलवा सबका मनपसंद होता है। अब तक आपने कईं तरह के हलवे खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको जिस हलवे के बारे में बताने जा रहे है वो टेस्टी तो होता ही है साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में शकरकंद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में लोग शकरकंद का हलवा खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

यह सर्दियों में हेल्दी डाइट मानी जाती है। इसे सर्दियों का आलू भी कहा जाता है। इसमें कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं, इसलिए इसे सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है। आप इसे अपने डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। इन्हें उबालकर या फ्राई कर भी खा सकते हैं। लेकिन आइए जानते हैं, इसके फायदे और बनाने का तरीका।

Sweet Potato
सामग्री

250 ग्राम शकरकंद
गुड़ (स्वादानुसार)
2 चम्मच घी
5 काजू
5 बादाम
5 पिस्ता

बनाने की विधि

– सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें, अब इसका छिलका उतार लें।

– इसे अच्छी तरह मैश कर लें।

– एक कड़ाही में घी डालें और इसे गर्म करें।

– फिर मैश किया हुआ शकरकंद डाल दें और भून लें।

– इसमें गुड़ मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।

– ड्राई फ्रूट्स मिलाकर, इसे गार्निश करें

शकरकंद का हलवा खाने के फायदे :-

शरीर में गर्माहट बरकरार रखता है

शकरकंद का तासीर गर्म होता है। इसके सेवन से आपके शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है। शकरकंद के हलवे में ड्राई फ्रूट्स, गुड़ और देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो शकरकंद का हलवा सीमित मात्रा में खा सकते हैं। हलवा बनाने के लिए आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पचान शक्ति बढ़ाएं

शकरकंद का हलवा फाइबर से भरपूर होता है। जिससे यह आसानी से पच जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें : Happy Lohri: जानिए लोहड़ी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

यह भी पढ़ें : Vastu Tips For House: जानिए रात को रसोई में क्यों नहीं छोड़ने चाहिए झूठे बर्त

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox