होम / Sharad Yadav Death : शरद यादव के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया

Sharad Yadav Death : शरद यादव के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया

• LAST UPDATED : January 13, 2023

इंडिया न्यूज, Delhi (Sharad Yadav Death) : जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव (75) का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कल रात 10.45 पर निधन हो गया। इस बारे में जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने सोशल मीडिया पर दी। ट्वीट कर जानकारी देते हुए शुभाषिनी ने लिखा, पापा नहीं रहे। उन्होंने यह भी कहा कि होशंगाबाद के बाबई तहसील के आंखमऊ गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं उनके निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

बिहार की इस सीट पर 4 बार रहे सांसद

आपको जानकारी दे दें कि शरद यादव बिहार के मधेपुरा सीट से 4 बार सांसद रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के कारण वह गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनकी कोई पल्स या रिकॉर्डेबल ब्लड प्रेशर नहीं था।

पीएम सहित इन इस्तियों ने जताया शोक

जैसे ही उनके निधन की सूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, लालू यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं को मिी तो उन्होंने गहरा शोक जताया।

यह भी पढ़ें : Sharad Yadav Passed Away : नहीं रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox