होम / Shahnaz Gill in Red Gown: रेड कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में शहनाज गिल कातिलाना पोज देती नजर आईं

Shahnaz Gill in Red Gown: रेड कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में शहनाज गिल कातिलाना पोज देती नजर आईं

• LAST UPDATED : January 15, 2023

इंडिया न्यूज,(Shahnaz Gill in Red Gown): ‘बिग बॉस 13’ से मशहूर हुईं शहनाज गिल पूरे देश की जान बन गई हैं। उनका चुलबुला अंदाज हर किसी को पसंद आता है। सोशल मीडिया के जरिए उनका ग्लैमर हर रोज देखने को मिलता है। इन दिनों वह अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ को लेकर बिजी है। इसी बीच उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

लाल रंग के थाई हाई स्लिट गाउन में शहनाज

यूं तो शहनाज गिल आए दिन इंटरनेट का पारा बढ़ाती हैं। मगर इस बार जो उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है उसमें से कुछ झलकें शहनाज के फैंस ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए हैं। तस्वीरों में शहनाज लाल रंग के थाई हाई स्लिट गाउन में कातिलाना अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं।

शहनाज ने टाइटैनिक पोज दिए

अलग-अलग एक्सप्रेशन्स देती हुई शहनाज हर तस्वीर में कहर ढा रहीं हैं। खुले बिखरे बालों में उनकी अदाएं देखते बन रही है। समंदर किनारे भीगे बदन में शहनाज अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही है। एक तस्वीर में शहनाज बंद आंखों में बाहें फैलाए टाइटैनिक पोज देती भी दिखाई दी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को होस्ट कर रही हैं। इसके अलावा वह जल्द फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

यह भी पढ़ें : Pathan trailer shown on Burj Khalifa: दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया ‘पठान’ का ट्रेलर

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox