होम / Creamy Pasta recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी पास्ता, जानें बनाने की विधि

Creamy Pasta recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी पास्ता, जानें बनाने की विधि

• LAST UPDATED : January 17, 2023

इंडिया न्यूज,(Creamy Pasta recipe): अक्सर लोगों को कुछ टेस्टी खाने का मन करता है। रोज चावल, दाल, सब्जी, रोटी, पराठा खाकर मन ऊब जाता है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ कुछ बड़ों का भी किसी दिन मैकरोनी, पास्ता, चाइनीज फूड खाने का मन करता है। आजकल लोग पास्ता खाना भी पसंद करते हैं। आप घर में भी वेजिटेबल पास्ता, वाइट सॉस पास्ता तो खाते ही होंगे। हालांकि अब यह आम बात हो गई है। आज हम आपको क्रीमी पास्ता बनाने की रेसिपी बता रहे है। बच्चों को यह जरूर पसंद आएगा। क्रीमी पास्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होने वाला है, आइये जानते हैं क्रीमी पास्ता बनाने की विधि।

क्रीमी पास्ता बनाने के लिए सामग्री

  • पास्ता : 1 बाउल
  • प्याज : 1 कटा हुआ
  • शिमला मिर्च : 1 कटी हुई
  • कॉर्न : 2 बड़े चम्मच
  • तेल :1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च : 1 कटी हुई
  • नमक : स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर : आधा छोटा चम्मच
  • पास्ता सॉस : 3 बड़ा चम्मच
  • मेयोनीज : 2 बड़ा चम्मच

क्रीमी पास्ता बनाने की विधि

सबसे पहले पास्ता को उबाल लें इसे पानी से निकाल कर एक बाउल में रख दें। पैन में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें कटी हुई हरी सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, कॉर्न डालकर फ्राई करें। अब नमक और काली मिर्च पाउडर भी डाल दें और चलाएं। जब सब्जियां थोड़ी पक जाएं तो इसमें आप पास्ता सॉस और मेयोनीज डाल दें।

अब इसमें उबले हुए पास्ता डालकर चलाएं। एक से दो मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दे। इसे बाउल में निकाल दें। तैयार है टेस्टी और हेल्दी क्रीमी पास्ता। बेशक, इसके नाम में क्रीम है, लेकिन इसमें क्रीम या चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह देखने में बिल्कुल क्रीमी नजर आ रहा है। आप भी एक बार अपने बच्चों को ये वाला पास्ता बनाकर जरूर खिलाएं।

यह भी पढ़ें : Radhika Merchant Mehendi Ceremony: राधिका मर्चेंट की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox