होम / Priyanka Chopra attends RRR screening: RRR की स्क्रीनिंग पर प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की, टीम को बधाई दी

Priyanka Chopra attends RRR screening: RRR की स्क्रीनिंग पर प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की, टीम को बधाई दी

• LAST UPDATED : January 18, 2023

इंडिया न्यूज,(Priyanka Chopra attends RRR screening): एसएस राजामौली और उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है फिल्म की चौतरफा तारीफ हो रही है। देश से लेकर विदेश तक की बड़ी हस्तियां फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए ‘आरआरआर’ की टीम की तारीफ की, वहीं प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर टीम को बधाई दी।

आरआरआर की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

बता दें, प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ‘आरआरआर’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावानी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

आरआरआर की पूरी टीम को प्रियंका ने दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ लिखा है, ‘कम से कम मैं इतना योगदान तो दे सकती हूं इस इनक्रेडिबल इंडिया फिल्म के सफर में। शुभकामनाएं और बधाई आरआरआर, एसएस राजामौली, एमएम कीरावानी, राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रेम रक्षित (कोरियोग्राफर), काल भैरव (गायक), चंद्रबोस (गीतकार)।’

‘आरआरआर’ की स्क्रीनिंग पर प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ब्लेजर और क्रीम कलर की पैंट में नजर आईं। हर बार की तरह इस बार भी वह अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं।

आपको बता दें, ‘आरआरआर’ (RRR) के गाने नाटू-नाटू ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं, क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स 2023 में आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का टाइटल भी हासिल किया।

यह भी पढ़ें : Shivangi Joshi bought a new Mercedes Car: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने खरीदी न्यू मर्सिडीज कार, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox