होम / Republic Day Celebration 2023 : गणतंत्र दिवस पर 16 राज्यों की झांकी दिखाई जाएंगी

Republic Day Celebration 2023 : गणतंत्र दिवस पर 16 राज्यों की झांकी दिखाई जाएंगी

• LAST UPDATED : January 23, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Republic Day Celebration 2023): इस बार गंणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में अयोध्या के दीपोत्सव की झांकी देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है केंद्र सरकार देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की ऐसी झांकियां शामिल करेगी जिससे वहां का पर्यटन क्षेत्रों को दूनिया के सामने लाया जा सके।

इसके चलते अमरनाथ के गुफा मंदिर को ‘नया जम्मू-कश्मीर’ विषय के साथ अपनी झांकी में चित्रित किया है। खास बात यह भी है कि ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी में भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप को दर्शाया गया है।

इन राज्यों की झांकी दिखाई जाएगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कुल 16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी।  जिनमें जिन राज्यों की  झांकियां  शामिल होंगी उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम,दादर-नागर-दमन द्वीप, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : आईएनएस वागीर से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox