होम / Control Cholesterol With Fruits : अगर आप भी हैं इस बीमारी का शिकार तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये फल

Control Cholesterol With Fruits : अगर आप भी हैं इस बीमारी का शिकार तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये फल

• LAST UPDATED : January 24, 2023

इंडिया न्यूज़, Control Cholesterol With Fruits: आजकल की भागदौड़ से भरी जिंदगी में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आम सी बात हो गई है। इस बीमारी से सिर्फ व्यस्क ही नहीं बल्कि युवावर्ग भी ग्रस्त है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान और सुस्त जीवनशैली हैं। यह कोई आम समस्या नहीं है और इससे दिल से जुड़े रोगों, स्ट्रोक यानी दिमाग का दौरा और हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा है।

क्या है कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है।
यह शरीर के लिए जरूरी भी है लेकिन वो अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है।
अच्छा कोलेस्ट्रॉल खाद्य पदार्थों का पाचन, हार्मोन का उत्पादन और अन्य कई काम करता है।

यह सभी कचरे और विषाक्त पदार्थों को वापस लीवर में पहुंचाता है।
लेकिन एक खराब कोलेस्ट्रॉल भी है, जो धमनियों की दीवारों पर पट्टिका की एक परत बनाता है, जिससे रक्त का प्रवाह मुश्किल हो जाता है, जो आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

डाइट में शामिल करें ये फल

1.अंगूर

अंगूर

अंगूर फाइबर का एक बेहतर स्रोत है। इस तरह अंगूर का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को नैचुरली कम करने में मदद करता है। अंगूर वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, जिसे हृदय रोगों के पीछे एक और कारण बताया जाता है।

2. नींबू और संतरा

नींबू और संतरा

गर्मियों में सभी तरह के खट्टे फल खाना दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप अपने खाने में नींबू और संतरे जैसे खट्टे फल शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह विटामिन सी से भरे होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाते हैं।

3. सेब

सेब

सेब एक ऐसा फल है, जो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि शरीर में जमा अन्य गंदे पदार्थों को भी कम कर सकता है। सभी हृदय रोगियों को अपने खाने में सेब को शामिल करना चाहिए क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नैचुरली कम करने में मदद करता है। सेब में फाइबर पेक्टिन की मौजूदगी कोलेस्ट्रॉल लाल को कम करने में मदद करती है।

4. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी

यह एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह विटामिन का भंडार है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसे रोजाना सुबह नाश्ते में स्ट्रॉबेरी ले सकते हैं।

5. पपीता

पपीता

पपीता, फाइबर से भरपूर पपीता हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है और यह आंतों की भी सफाई करता है।

यह भी पढ़ें : Anemia In Children : जानिए बच्चों में खून की कमी के कारण, लक्षण और उपचार

यह भी पढ़ें : Masala French Toast Recipe: आइए जानते हैं मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने की रेसिपी, नाश्ते में जरूर बनाए

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox