होम / Rohtak Family Death Case : डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड

Rohtak Family Death Case : डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड

• LAST UPDATED : January 25, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Rohtak Family Death Case) : हरियाणा में जिला रोहतक से ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर रूह तक कांप जाती है। पहले जानकारी दे दें कि जींद बाईपास पर बरसी कॉलोनी स्थित एक मकान में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले हैं। जैसे ही इस बारे में जानकारी पड़ोसियों को लगी तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहले दोनों बच्चों व पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। जांच के दौरान ही पुलिस को घर में एक रस्सा लटका हुआ भी मिला है। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। घटनास्थल पर मिले एक सुसाइड नोट पर मृतक विनोद ने लिखा था कि वह डिप्रेशन का शिकार है, काफी परेशान है जिसकी वजह से वह अपनी पत्ली और दोनों बच्चों समेत आत्महत्या कर रहा है।

ये हुई मृतकों की पहचान

Rohtak Family Death Case

Rohtak Family Death Case

मृतकों की पहचान बरसी नगर निवासी विनोद (35), पत्नी सोनी, बेटी युविका (7) और बेटे अंश (5) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला और बेटे का शव बेड पर था और डॉक्टर की बेटी का शव साथ ही चारपाई पर पड़ा था। उधर पति विनोद का शव कमरे में सोफे पर पड़ा था। फिलहाल इस घटना को देखर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना स्थल से ये बरामद

पुलिस ने जब कमरे में बारिकी से छानबीन की तो पुलिस को मौके से नींद की गोलियां, शराब की बोतल और इंजेक्शन बरामद हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले पत्नी व बच्चों को नींद की गोलियां दी होंगी। विनोद कैसे मरा, फिलहाल इस बारे में जानकारी हासिल नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें : Republic Day : जानिए दिल्ली में इतने समय तक नहीं चला सकेंगे ड्रोन

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox