होम / Gupti Sagar Nature Care Institute Gannaur : मुख्यमंत्री ने किया गुप्ति सागर नेचर केयर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास

Gupti Sagar Nature Care Institute Gannaur : मुख्यमंत्री ने किया गुप्ति सागर नेचर केयर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास

• LAST UPDATED : January 30, 2023
इंडिया न्यूज़,  चंडीगढ़ (Gupti Sagar Nature Care Institute Gannaur) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे लिए आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा अहम है प्राकृतिक चिकित्सा कोई चिकित्सा नहीं बल्कि पद्धतियों का सार है। मुख्यमंत्री रविवार को गन्नौर स्थित श्री 108 गुप्तिसागर धाम जैन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे  इस मौके पर उन्होंने गुप्तिसागर नेचर क्योर इंस्टीटयूट का शिलान्यास भी किया तथा श्री 108 गुप्ति सागर जी महाराज द्वारा अन्त्योदय प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखि पुस्तक का विमोचन भी किया।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर उनके साथ सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी, राई के विधायक मोहन लाल बडौली व ट्रस्ट के पदाधिकारीगण मौजूद रहें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुप्तिसागर महाराज जी का आर्शीवाद भी प्राप्त किया और उनके साथ गुप्तिधाम का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के शिलान्यास व महाराज जी द्वारा लिखी पुस्तक के विमोचन की बधाई देते हुए कहा कि आज उन्हें महाराज जी का आर्शीवाद लेने का मौका मिला है, पहली बार वह गुप्तिसागर धाम आए हैं।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox