होम / Benefits Of Eating Guava : जानिए अमरुद खाने के हमें क्या फायदे मिलते हैं

Benefits Of Eating Guava : जानिए अमरुद खाने के हमें क्या फायदे मिलते हैं

• LAST UPDATED : January 30, 2023

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Eating Guava: फल हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, वैसे तो सभी फल हमारे स्वास्थ्य को अलग-अलग लाभ देते हैं। आज हम आपको अमरूद के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। अमरूद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अमरूद का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि अमरूद में विटामिन सी, लायकोपीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन-मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं:-

अमरूद को कैसे खा सकते हैं:-

1- अमरूद को सीधेतौर पर खाया जा सकता है।

2- अमरूद का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

3- अमरूद का इस्तेमाल स्मूदी बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- अमरूद का इस्तेमाल आइसक्रीम बनाने के लिए कर सकते हैं।

5- अमरूद की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

6- अमरूद का सेवन काले नमक के साथ किया जा सकता है।

अमरूद खाने के फायदे

1- अमरूद में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है।

2- अमरूद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

3- अमरूद में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

4- अमरूद विटामिन-ए, सी व फोलेट से समृद्ध होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

5- अमरूद फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

6- अमरूद मैग्नीशियम से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अमरूद को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे तनाव (Stress) कम करने में मदद मिलती है।

7- अमरूद में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

8- अमरूद डाइटरी फाइबर से समृद्ध होता है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें : Benefits Of Eating Soaked Almonds And Gram: जानिए भीगे बादाम और चना एक साथ खाने के फायदे

यह भी पढ़ें : Easy Ways to Gain Weight: इतनी कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन तो आजमाइए ये नुस्खे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox