होम / Budget Session 2023-24 start : राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू

Budget Session 2023-24 start : राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू

• LAST UPDATED : January 31, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Budget Session 2023-24 start): देश का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ ही औपचारिक रूप से शुरू हो गया। इस दौरान राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों को संबोधित किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वे पेश करेंगी वहीं वह कल सुबह 11 बजे आम बजट 2023-24 पेश करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरकार ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ ही वास्तविक नियंत्रण (एलएसी) पर भी हर तरह के संकट में दुस्साहस दिखाया है। मुर्मू ने सरकार को लगातार दो बार मौका देने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा- हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जहां गरीबी न हो और मध्यम वर्ग वैभव से युक्त हो। उन्होंने गरीबों को मुफ्त अनाज की स्कीम जारी रखने की बात कही। मुर्मू ने रेहड़ी वालों की बात कही, तो 11 करोड़ छोटे किसानों की मदद के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपए की सम्मान निधि का जिक्र भी किया।

ये भी पढ़ें: मैंने हिंसा देखी है, सही है : राहुल गांधी

ये भी पढ़ें: देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत : नरेंद्र मोदी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox