होम / Benefits Of Eating Grapes : जानिए अंगूर खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

Benefits Of Eating Grapes : जानिए अंगूर खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में

• LAST UPDATED : February 6, 2023

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Eating Grapes : अंगूर सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में पाया जाने वाला फल है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है। अंगूर खाने में टेस्टी और गुणों से भरपूर होता है ये सेहत का खजाना भी है। अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं, इसमें न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज का निकालने का। वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। अंगूर के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहने की समस्या से निजात मिलने जैसे कई फायदे होते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है।

Grapes can protect your skin from harmful UV rays, says study | HealthShots
अंगूर के औषधीय गुण

  • मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है, इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।
  • माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
  • दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।
  • जुकाम में प्रतिदिन 50 ग्राम अंगूर खाने से जुकाम से छुटकारा मिल जाता है।
  • अंगूर खाने से ब्‍लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।
    अंगूर खाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
  • डायबिटीज में अंगूर फायदेमंद होता है।
  • अंगूर खाने से कब्ज से आराम मिलता है।
  • चेचक के रोगी को अंगूर खिलाने से आराम मिलता है।
  • हृदय में दर्द हो तो अंगूर का आधा कप रस पीने से आराम मिलता है।
  • अंगूर को नमक, काली-मिर्च के साथ खाने से कब्ज में लाभ होता है।
  • आधे सिर के रोगी को जिसमें दर्द सूर्योदय से पहले प्रारम्भ होता है। सूर्य के साथ ही बढ़ता जाता है। इस स्थिति में आधा कप अंगूर का रस सूर्योदय से पहले पीने से सिरदर्द ठीक हो जाता है।
  • गुर्दे के दर्द में अंगूर के ताजा पत्ते लगभग 50 ग्राम पानी में पीसकर थोड़ा नमक मिलाकर छान लें रोगी को पिलाने से दर्द में लाभ होता है।
  • अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से ही आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो भी आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है।
  • ब्लड की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें : Ayurvedic Remedies To stay Healthy : तीन चीजे खाएं बीमारी को दूर भगाएं

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox