होम / Couple jailed for 10.6 years in Iran : ईरान की अदालत में प्रेमी युगल को दी कठोर सजा

Couple jailed for 10.6 years in Iran : ईरान की अदालत में प्रेमी युगल को दी कठोर सजा

• LAST UPDATED : February 7, 2023

इंडिया न्यूज, तेहरान (Couple jailed for 10.6 years in Iran) : ईरान की अदालत ने एक प्रेमी युगल को साढ़े 10 साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। प्रेमी युगल ने बस इतनी से गल्ती की थी कि उन्होंने कुछ सार्वजनिक स्थलों पर डांस कर लिया था। हाल ही में इस प्रेमी युगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी पर संज्ञान लेते हुए दोनों को अदालत द्वारा यह कठोर सजा सुनाई गई है।

दरअसल वीडियो में इस प्रेमी युगल ने ईरान के शहर तेहरान में मुख्य सार्वजनिक स्थल आजादी के टॉवर के सामने रोमांटिक नृत्य किया था। इसके बाद दोनों को नवंबर 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब दोनों को साढ़े 10 साल की सजा सुनाई है।

ईरान में महिलाओं को नहीं सार्वजनिक रूप से नृत्य की अनुमति

ज्ञात रहे कि अन्य मुस्लिम देशों की भांति ही ईरान में भी महिलाओं पर कई तरह की पाबंधियां लगाई जाती हैं। महिलाओं के खिलाफ बहुत से सख्त नियम हैं। इनमें से एक यह भी है कि यहां महिलों को सार्वजनिक रूप से नृत्य करने की अनुमति नहीं है। दूसरा यहां पर महिलाओं को हेडस्कार्फ पहनना भी जरूरी है।

जिस महिला ने अपने प्रेमी के साथ नृत्य किया उसने हेडस्कार्फ भी नहीं पहना हुआ था। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें इंटरनेट का उपयोग करने और ईरान छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

ये भी पढ़ें:  केंद्र सरकार ने चीनी ऐप्स पर कार्रवाई शुरू की

ये भी पढ़ें:  आज से 11 राज्यों में बायो फ्यूल मिलेगा

ये भी पढ़ें: बठिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग अनिश्चित काल के लिए अवरुद्ध

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox