होम / Dera Sacha Saudha Song : भगवे रंग में राम रहीम का चौथा गाना लान्च

Dera Sacha Saudha Song : भगवे रंग में राम रहीम का चौथा गाना लान्च

• LAST UPDATED : February 7, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Dera Sacha Saudha Song) : सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने यूपी के बरनावा आश्रम में अब अपना चौथा गाना भी लॉन्च कर दिया है। गाने में राम रहीम पहली बार भगवे रंग की जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिर पर टोपी और टी-शर्ट भी भगवे रंग की पहनी है। इस तरह डेरामुखी पूरी तरह से भगवा रंग में रंगा हुआ है।

मैं आप सबका चौकीदार सेवादार : डेरामुखी

वहीं राम रहीम ने कहा कि मैं अपनी तरफ से आप सबका चौकीदार सेवादार हूं। एक ही बात चाहिए कि पूरे समाज में प्यार मोहब्बत की गंगा बहे। हमें अपना नाम नहीं चाहिए, न ही कोई रुतबा और न ही अवतार चाहिए।

Dera Sacha Saudha Song

Dera Sacha Saudha Song

ऊंचा बैठना हमारी मजबूरी …

वहीं डेरामुखी ने यह भी कहा कि ऊंचा बैठना हमारी मजबूरी है, ताकि सामने वालों को हम दिखाई दे सकें। आपके दर्शन करने के लिए भी ऊंचा बैठना पड़ता है। समाज की भलाई ही उद्देश्य है। कोई झंडा लहराने का मकसद नहीं है। हम तो नौकरों के नौकर हैं। हमें मान बढ़ाई की कोई चाह नहीं।

जानिए कब-कब मिली पेरोल

आपको यह जानकारी दे दें कि राम रहीम को पहली पैरोल 21 दिन की फरवरी 2022 में मिली थी। इस दौरान डेरामुखी गुरुग्राम आश्रम में रहा। दूसरी बार पैरोल 17 जून, 2022 में 30 दिनों की मिली थी तब वह उत्तरप्रदेश के बरनावा आश्रम में रुका था। तीसरी पैरोल अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल मिली, इस दौरान भी वह यूपी आश्रम में रूका था। चौथी पैराल जनवरी 2023 में मिली है।

यह भी पढ़ें : Sandeep Singh Sexual Harassment Case Update : मंत्री संदीप पर कोच का एक और बड़ा खुलासा, जानिए क्या बोली कोच

यह भी पढ़ें : Mohali New Born Baby Murder : मां ने अपनी ही नवजन्मी बच्ची को जिंदा दफना दिया

यह भी पढ़ें : Turkey Syriya Earthquake : अभी तक 4300 लोग मारे जा चुके

यह भी पढ़ें : International Surajkund Fair : सूरजकुंड मेले में खूब लोकप्रिय हो रही हरियाणवी पगड़ी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox