HTML tutorial
होम / Home Remedies To Remove Warts : चेहरे से मस्से हटाने के घरेलू उपाय

Home Remedies To Remove Warts : चेहरे से मस्से हटाने के घरेलू उपाय

• LAST UPDATED : February 8, 2023

इंडिया न्यूज़, Home Remedies To Remove Warts : अगर आपके शरीर पर भी कहीं मस्सा है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। खूबसूरत दिखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। लेकिन चेहरे पर अगर किसी भी तरह का दाग हो, तो इसकी वजह से खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। खासतौर पर अगर आपके चेहरे पर मस्सा है, तो इसकी वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती खराब नजर आती है।

शरीर के कई अन्य अंगों पर भी मस्सा होने से आपकी खूबसूरती बिगड़ सकती है। ऐसे में इन काले-काले मोटे मस्सों को हटाना बहुत ही जरूरी है। चेहरे से मस्से को हटाने के के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चेहरे से मस्से हटाने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं :-

प्याज का रस

मस्से की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्याज के रस को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा तिल का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं। करीब 1 घंटे के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे मस्से की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो इस मिश्रण में थोड़ा सा नमक और एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर सकते हैं।

अनार का रस

मस्सा हटाने के लिए अनार के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अनार का रस लें। इसमें रुई डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसपर एक छोटी से पट्टी लगा दें। कुछ घंटों पर पट्टी को हटाकर इसे सामान्य पानी से धो लें। इससे मस्से की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

अरंडी का तेल

चेहरे से मस्से को हटाने के लिए आप अरंडी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच अरंडी का तेल लें। इसमें 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को रात में सोने से पहले अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे मस्से की परेशानी दूर हो सकती है।

लहसुन का करें प्रयोग

मस्से की परेशानी को दूर करने के लिए आप लहसुन की कुछ कलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 लहसुन की कलियां लें। अब इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और फिर इसे एक पट्टी या फिर टेप की मदद से बांध लें। इसके बाद कुछ घंटों के लिए रूक जाएं। बाद में पट्टी को हटाकर इसे नॉर्मल पानी से साफ करें। इससे तिल या फिर मस्से की परेशानी दूर हो सकती है।

सेब का सिरका हटाए मस्सा

मस्सा हटाने के लिए सेब का सिरका असरदार हो सकता है। दरअसल, सेब के सिरके में मैलिक और टार्टरिक नामक एसिड पाया जाता है, जो मस्टों को हटाने में असरदार है। इसके लिए एक कॉटन पैड की मदद से एप्पल साइडर विनेगर को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद कुछ घंटों के लिए इसे छोड़ दें। करीब 2 से 3 दिन इसे लगाने से मस्सा और तिल की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Benefit Of Ragi : रागी से छोटे बच्चों को मिलते हैं अद्भुत फायदे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox