होम / Amit Shah Statement on Adani : हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं : अमित शाह

Amit Shah Statement on Adani : हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं : अमित शाह

• LAST UPDATED : February 14, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Amit Shah Statement on Adani) : 25 जनवरी को जब हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप को लेकर अपनी रिपोर्ट साझा की तो भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही अडाणी ग्रुप के बहुत सारे शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई और निवेशकों को कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया। यह मामला देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा छाया रहा।

यहां तक की अमेरिकी शेयर बाजार ने अडाणी ग्रुप के शेयरों को अपने शेयर बाजार से निकाल दिया। इस मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ और विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा। इस मामले पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस हिंडनबर्ग की अडाणी के खिलाफ रिपोर्ट पर कोई कमेंट करना सही नहीं होगा, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

इतना जरूर कहा कि इसमें भाजपा के लिए छिपाने जैसी कोई बात नहीं है और न ही डरने की जरूरत है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद राहुल गांधी समेत विपक्ष ने भाजपा पर अडाणी का बचाव करने के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर संसद से सड़क तक प्रदर्शन भी किया है।

हिंडनबर्ग ने अडाणी पर ये आरोप लगाए थे

25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अपनी रिपार्ट जारी करते हुए बताया कि किस तरह से अडाणी ग्रुप ने शेयर मार्केट में हेराफेरी करके अपने शेयरों की कीमत बढ़वाई है। अडाणी ने अपनी हैसियत से ज्यादा कर्ज ले रखा है। ग्रुप की कई कंपनियों ने तो अपने शेयर तक गिरवी रखकर कर्ज लिए हैं। इसके बाद शेयर मार्केट में अडाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में फायरिंग में 3 की मौत, 5 घायल

ये भी पढ़ें:  अमेरिका की अपने नागरिकों को सलाह, तुंरत छोड़ दें रूस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox