होम / Ram Rahim on Population : देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर मैं चिंतित : राम रहीम

Ram Rahim on Population : देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर मैं चिंतित : राम रहीम

• LAST UPDATED : February 15, 2023

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh (Ram Rahim on Population) : डेरामुखी राम रहीम की इन दिनों पैरोल यूपी बरनावा आश्रम में बीत रही है। पैरोल के दौरान जहां डेरामुखी ने एक गाना लॉन्च किया है वहीं डेराप्रेमियों को सब्जियां उगाने के भी टिप्स दे रहा है। वहीं अब राम रहीम ब्रह्मचर्य के उपदेश भी दे रहा है। जी हां, रामरहीम अब अपने प्रेमियों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश भी दे रहा है। भगवे रंग की टोपी पहने राम रहीम ने पहली बार देश में बढ़ती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की।

बढ़ रहे जनसंख्या के आंकड़ों के कारण कई लोग बेरोजगार

वहीं राम रहीम ने यह भी कहा कि नित रोज बढ़ रहे जनसंख्या के आंकड़ों के कारण कई लोग बेरोजगार हो रहे हैं। कई जगह झगड़े, नफरतें, आतंकवाद सब बेरोजगारी की उपज हैं। एक आदमी सोचता है कि खाली मेरे कंट्रोल करने से क्या होगा? बूंद-बूंद से तालाब भर जाता है, ये किसी ने गलत नहीं कहा। इसलिए आप शुरूआत कीजिए, भगवान ने चाहा तो आपको खुशियां मिलेगी तो दूसरे भी आपको देखकर जरूर फॉलो करेंगे और जनसंख्या पर भी नियंत्रण हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : Turkey-Syria Earthquake Deaths Update : 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox