होम / Boxer Pooja Bohra : 22 फरवरी को परिणय सूत्र में बंधेगी मुक्केबाज पूजा बोहरा

Boxer Pooja Bohra : 22 फरवरी को परिणय सूत्र में बंधेगी मुक्केबाज पूजा बोहरा

• LAST UPDATED : February 15, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Boxer Pooja Bohra) : भिवानी निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा के हाथ पीले होने जा रहे हैं। जी हां, पूजा बोहरा 22 फरवरी को जींद के आकाश के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। इस शादी की बड़ी बात यह होगी कि शादी में कोई दहेज नहीं, सिर्फ 1 रुपए का शगुन देकर शादी होगी।

जानिए ऐसे हुई थी मुलाकात

भिवानी के गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा बोहरा अपने परिवार के साथ अब शहर स्थित विकास नगर मकान में रहती है। आकाश और पूजा की 2019 सोशल मीडिया पर ही बातचीत शुरू हुई थी। 2020 में बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों परिवारों को उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था जिसके बाद अब दोनों आपसे में रिश्तेदार बनने जा रहे हैं।

पूजा का कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदकों पर कब्जा

Boxer Pooja Bohra

Boxer Pooja Bohra

महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पदक जीत चुकी है। उन्होंने 2010 में गोवा में जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रजत पदक, 2012 में गुवाहाटी में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox