होम / Swara Bhasker Wedding : स्वरा भास्कर ने फहद जिरार अहमद की सीक्रेट वेडिंग, कोर्ट मैरिज के पेपर शेयर कर की अनाउंसमेंट

Swara Bhasker Wedding : स्वरा भास्कर ने फहद जिरार अहमद की सीक्रेट वेडिंग, कोर्ट मैरिज के पेपर शेयर कर की अनाउंसमेंट

• LAST UPDATED : February 16, 2023

इंडिया न्यूज,(Swara Bhaskar secret wedding with Fahad Zirar Ahmad): बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने इस बात की जानकारी देते हुए फहद के लिए एक खास नोट भी शेयर किया है।

स्वरा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 मिनट 4 सेकंड का एक वीडियो‌ शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि कैसे दोनों ने एक साथ कई आंदोलनों में मुखर रूप से आवाज उठाई थी और दोनों का रिश्ता कैसे धीरे-धीरे बदलते हुए आज इस मकाम तक पहुंचा।

पति फहाद के लिए लिखा ये स्पेशल नोट

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने वीडियो पोस्ट करते हुए फहद जिरार अहमद के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी आप किसी चीज को दूर-दूर तक खोजते हैं, लेकिन वह आपके आस-पास होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद’।

नहीं चल पाया था स्वरा का पहला रिश्ता

बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर के राइटर हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप की खबरें सामने आ चुकी हैं। दोनों फिल्म रांझणा के सेट पर मिले थे। कहा जाता है कि स्वरा और हिमांशु ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। इसके बाद साल 2019 में आपसी सहमति से स्वरा और हिमांशु का ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें : ‘Love Again’ Trailer Release : प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ ट्रेलर रिलीज, निक जोनस का होगा कैमियो

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox