होम / Neha Saroopa Wedding: नेहा सरूपा ने अपने बॉयफ्रेंड करण बबानी से कर ली शादी

Neha Saroopa Wedding: नेहा सरूपा ने अपने बॉयफ्रेंड करण बबानी से कर ली शादी

• LAST UPDATED : February 17, 2023

इंडिया न्यूज,(Neha Saroopa married with Karan Babani): ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस नेहा सरूपा ने अपने बॉयफ्रेंड करण बबानी से शादी कर ली है। 16 फरवरी 2023 को नेहा और करण बबानी ने सात फेरे लिए। नेहा लंबे समय से करण बबानी को डेट कर रही थीं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को ये खुशखबरी दी है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और करण बबानी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में इनफिनिटी सिंबल जोड़ा है।

नेहा सरूपा का ब्राइडल लुक

बात करें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस नेहा सरूपा और करण के वेडिंग की तो, नेहा ने क्रिस्टल-एम्बेडेड लहंगा-चोली पहना था। जिसे एक्ट्रेस ने एक शीयर घूंघट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड से सजी डायमंड जूलरी के साथ जोड़ा था, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स, एक मांग टीका, एक माथा पट्टी और एक गुलाबी चूड़ा शामिल था। नेहा सरूपा अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वही बात करें करण बबानी की तो उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। फैंस दोनों के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

नेहा सरूपा का प्री-वेडिंग फंक्शन

इससे पहले एक्ट्रेस ने 15 फरवरी 2023 को हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मेहंदी फंक्शन के लिए नेहा ने ग्रीन लहंगे के साथ मैचिंग चोली और दुपट्टा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस नजर आईं।

क्रूज पर हुई नेहा सरूपा की ग्रैंड बैचलरेट पार्टी

बताते चलें 24 जनवरी 2023 को नेहा सरूपा ने अपने इंस्टाग्राम से एक क्रूज पर अपनी बैचलर पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में नेहा अपने दोस्तों के साथ काफी एन्जॉय करती नजर आई थीं, और उन्होंने अपनी पार्टी में मस्ती भी की और इसे इसे पूरी तरह से सेलिब्रेट भी किया था।

यह भी पढ़ें : Rashmi Desai Played Holi: रश्मि देसाई ने 21 दिन पहले अपनी मां के साथ खेली होली

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox