होम / Russia-US nuclear deal ends : रूस ने 11 साल पुरानी संधि खत्म करने का ऐलान किया

Russia-US nuclear deal ends : रूस ने 11 साल पुरानी संधि खत्म करने का ऐलान किया

• LAST UPDATED : February 22, 2023

इंडिया न्यूज़, मॉस्को (Russia-US nuclear deal ends): रूस ने परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका के साथ 11 साल पुरानी न्यू स्टार्ट ट्रीटी खत्म करने का ऐलान किया है। रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है और इससे ठीक तीन दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी है।

दोनों देशों को रखनी थी सीमित परमाणु संख्या

न्यू स्टार्ट ट्रीटी के तहत एक संवाद तंत्र बना हुआ था और इसके अनुसार दोनों देशों को परमाणु संख्या सीमित भी रखनी थी। इसके तहत एक-दूसरे के परमाणु हथियारों का निरीक्षण भी होता था और हथियारों के इस्तेमाल की स्थिति न आने देने की बात भी थी। यह समझौता 2026 तक था, लेकिन यूक्रेन युद्ध से पैदा हुए तनाव के बीच पुतिन ने समझौता तोड़कर आशंकाएं बढ़ा दी हैं। यह रूस व अमेरिका के बीच अंतिम बड़ा समझौता है जिसे तोड़ दिया गया है।

जंग टालने के प्रयासों को अमेरिका ने सफल नहीं होने दिया

पुतिन ने कहा, रूस ने शुरुआत में जंग टालने के लिए तमाम डिप्लोमैटिक कोशिशें कीं, लेकिन नाटो व अमेरिका ने इन्हें सफल नहीं होने दिया। उन्होंने हम अब भी बातचीत चाहते हैं, लेकिन इसके लिए शर्तें मंजूर नहीं हैं। रूसी राष्टÑपति ने कहा कि यूक्रेन में लक्ष्यों की प्राप्ति तक कार्रवाई जारी रहेगी। रूस को बर्बाद करने के लिए पश्चिमी देशों ने आधुनिक इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इसका रूस की अर्थव्यवस्था पर खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox