होम / Hisar Youth Lover Suicide : प्रेमी युगल फंदे पर लटका मिला, गांव में हड़कंप

Hisar Youth Lover Suicide : प्रेमी युगल फंदे पर लटका मिला, गांव में हड़कंप

• LAST UPDATED : February 23, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Hisar Youth Lover Suicide) : प्रदेश के जिला हिसार में प्रेमी जोड़े द्वारा मौत को गले लगाने का मामला सामने आया है। मालूम हुआ है कि युवक का नाम अजय (20) था जोकि गांव कुंदनपुरा का रहने वाला था। उसका गांव की एक 17 वर्षीय लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जानकारी के अनुसार रात को युवक के परिजन किसी विवाह समारोह में गए थे और वह घर पर ही अकेला था। इस दौरान उसने लड़की को भी घर बुला लिया था। वापस आने पर जब परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने अंदर देखा तो दंग रह गए, दोनों अंदर फंदे पर लटके हुए थे। पूरे गांव में इस कारण हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

यह भी पढ़ें : Haryana Budget LIVE Updates : प्रदेश में बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी, अब मिलेंगे 2750 रुपए

शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया

जैसे ही पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो वह भी घटना स्थल पर इकट्ठी हुई और कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने फंदे पर लटके शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें : HSGPC : प्रदेश के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंधन होगा अब ऑनलाइन

यह भी पढ़ें : International Boxer Pooja Bohra Weds Akash Jind : अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा परिणय सूत्र में बंधी

यह भी पढ़ें : Haryana Budget LIVE Updates : एक लाख 83 हजार 950 करोड़ का बजट पेश, एक नजर में देखें पूरा बजट

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox