HTML tutorial
होम / Number of Muslims in Delhi: दिल्ली में बढ़ती हुई रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या आंतरिक खतरा: परमार

Number of Muslims in Delhi: दिल्ली में बढ़ती हुई रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या आंतरिक खतरा: परमार

• LAST UPDATED : February 24, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली(Increasing number of Rohingya Muslims in Delhi an internal threat: Parmar): महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार का जन्म दवस महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग प्रदेशों में सफाई अभियान, नशा मुक्त समाज अभियान, गरीब बेटी की शादी के लिए दान और भारत को सेकुलरिज्म से मुक्त करा कर हिंदू राष्ट्र की स्थापना की मांग के साथ मना रहे हैं। राजवर्धन सिंह परमार का जन्म दिवस बीपी हाउस के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

बेटी के विवाह के लिए दिए 11 हजार

इस मौके पर राजवर्धन सिंह परमार ने दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर मिलन विहार की रहने वाली दयावती की बेटी कविता की विवाह के लिए 11000 का चेक दान करके मनाया। कविता का विवाह 26 फरवरी 2023 को है। राजवर्धन परमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राजस्थान में जन जागरण यात्रा की सफलता के बाद 10 मार्च 2023 से दिल्ली में जन जागरण यात्रा का शुभारंभ होगा। जिसमें दिल्ली के मार्गो का नाम मुगल आक्रांताओं के नाम से रखा गया है उसे संशोधित कराने की मांग होगी, इसके साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की जाएगी।

मुख्यमंत्री तुष्टीकरण की कर रहे हैं राजनीति

परमार ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। जिसकी वजह से दिल्ली बर्बाद हो रही है, दिल्ली में रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ती जा रही है जो देश के लिए भी आंतरिक खतरा है। उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी रणनीति के साथ दिल्ली में रोहंगिया मुसलमानों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि इसका लाभ आम आदमी पार्टी को मिल सके। उन्होंने कहा कि आश्चर्य का विषय है कि रोहिंग्या मुसलमानों का राशन कार्ड, पहचान पत्र और आधार कार्ड किस बेस पर बन रहे हैं उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों की वजह से दिल्ली में अपराध में इजाफा हो रहा है। इस मौके पर किसान यात्रा संदेश के प्रधान संपादक पंडित नरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडे बस्ती बचाओ आंदोलन की अध्यक्ष प्रतिभा दीक्षित, प्रदेश सचिव भगवान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : MP Karthik Sharma: हरियाणा का बजट हर वर्ग को आगे बढ़ाएगा : सांसद कार्तिक शर्मा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox