होम / Holi 2023 Special Gujiya Recipe : होली 2023 स्पेशल गुजिया रेसिपी, गुजिया के बिना होली का त्योहार होता है अधूरा

Holi 2023 Special Gujiya Recipe : होली 2023 स्पेशल गुजिया रेसिपी, गुजिया के बिना होली का त्योहार होता है अधूरा

• LAST UPDATED : February 25, 2023

इंडिया न्यूज,(Holi 2023 Special Gujiya Recipe): होली का त्योहार नजदीक है, सभी घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। होली में गुजिया बनाने की परंपरा पुरानी है, इस दिन दुकानों से लेकर घरों तक हर जगह गुजिया बनाने का काम शुरू हो गया है। रंगों के इस त्योहार में गुजिया खाने का मजा ही कुछ और होता है, बच्चे हों या बड़े सभी को यह खूब पसंद आती है।

कई लोग घर में गुजिया बनाते हैं तो कुछ लोग बाजार से रेडीमेड गुजिया लेकर आते हैं. लेकिन आपको बता दें कि घर में बनी गुजिया का स्वाद ही कुछ और होता है। अगर आप भी अपने घर पर गुजिया बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपको गुजिया बनाने की आसान विधि बताते हैं।

गुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • खोया/मावा : 500 ग्राम,
  • सूजी : 150 ग्राम
  • चीनी : 500 ग्राम
  • सूखा नारियल : 150/200 ग्राम
  • किशमिश : 50/100 ग्राम
  • काजू : 100/150 ग्राम (बिल्कुल बारीक कटे हुए)
  • छोटी इलायची : 10 (छीलकर कूट लें)
  • देशी घी : 100 ग्राम

गुजिया का आटा लगाने की लिए आवश्यक सामग्री

  • मैदा : 600 ग्राम
  • घी : 200 ग्राम
  • दूध : 100 ग्राम, (आटा में डालने के लिये)
  • घी : 500 से 700 ग्राम (तलने के लिये)

ऐसे करें स्टफिंग तैयार

  1. गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग तैयार कर लें।
  2. इसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में मावा लें और उसे हल्का भूरा होने तक भून लें। और एक प्लाट में निकाल लें।
  3. फिर कढ़ाई को साफ कर लें, और उसमें सूजी डालकर ब्राउन होने तक भून लें।
  4. अब एक प्लेट में इन दोनों को अच्छे से मिला लें, ओर उसमें सभी ड्राई फ्रुट्स भी मिला लें।
  5. आपकी गुजिया स्टफिंग बनकर तैयार है।

गुजिया बनाने की विधि

  1. अब गुजिया का आटा लगाने के लिए सबसे पहले आटे में पिघला हुआ घी डालें, फिर इसमें दूध डाल दें, और टाइट आटा लगा लें।
  2. अब इसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट के लिए रख दें।
  3. अब छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें, और इनकी पूरियां बेल लें।
  4. आप इन पूरियों में थोड़ी-थोड़ी स्टफिंग भर लें और उनको मोड़ लें, और किनारों को दबा दें। ताकि स्टफिंग बाहर न निकले।
  5. इसी प्रकार सभी गुजिया भर लें, और उन्हें साइड में रख दें। अब बारी आती है गुजिया तलने की, इसके लिए आप एक कढ़ाई लें।
  6. कढ़ाई में तेल डालें और उसे गर्म कर लें, जब ये गर्म हो जाए तो गैस मिडियम कर दें। अब बारी है गुजिया तलने की, आप एक एक कर कढ़ाई के साइज के हिसाब से गुजिया डाल दें।
  7. हल्का सुनहरा होने तक गुजिया को पलटते हुए तल लें। इसी प्रकार सभी गुजिया तल लें, और एक पेपर के ऊपर डाल लें। आपकी टेस्टी गुजिया बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ें : Holika Dahan 2023 : जानिए होलिका दहन के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा-विधि

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox