होम / Russia Ukraine War Update 28 Feb : व्लादिमिर पुतिन का अंत नजदीक : जेलेंस्की

Russia Ukraine War Update 28 Feb : व्लादिमिर पुतिन का अंत नजदीक : जेलेंस्की

• LAST UPDATED : February 28, 2023

इंडिया न्यूज, कीव (Russia Ukraine War Update 28 Feb): यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है। इस दौरान दोनों देशों की तरफ से एक बार भी युद्ध से पीछे हटने के संकेत नहीं दिए गए। युद्ध में यूके्रेन को जहां बहुत ज्यादा हानि हुई है। वहीं रूस के भी सैकड़ों सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं।

इस युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन के करीब एक लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया है। पिछले दिनों रूसी राष्टÑपति ने संसद और देश को संबोधित करते हुए कहा था कि वे किसी भी कीमत पर इस युद्ध से पीछे नहीं हटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस युद्ध के पीछे अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों का हाथ बताया था। पुतिन ने कहा था कि रूस कभी भी युद्ध नहीं चाहता था लेकिन हमपर यह युद्ध थोपा गया और हमें मजबूरन युद्ध की घोषणा करनी पड़ी।

रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ ये बोले जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि व्लादिमिर पुतिन को उनके करीबी ही एक दिन मार डालेंगे। जेलेंस्की का यह बयान रूस-यूक्रेन जंग पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में है। इसका नाम इयर है। न्यूजवीक मैगजीन में इस डॉक्यूमेंट्री की जानकारी दी गई है। मैगजीन के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में जेलेंस्की कहते हैं- वो दिन दूर नहीं, जब पुतिन के करीबी ही उनके खिलाफ काम करने लगेंगे। रूस में उनके खिलाफ आवाज उठेगी। ये ही वो मौका होगा जब पुतिन का ही कोई करीबी उनको कत्ल कर देगा। उन्हें मेरे शब्द याद रखने चाहिए। हालांकि, ये दिन कब आएगा? मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।

यूएन असेंबली में जंग खत्म करने के लिए प्रस्ताव पास

यूएन जनरल असेंबली में गुरुवार देर रात यूक्रेन में शांति और रूसी सेना की वापसी को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पास हुआ। 141 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं सात देशों बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, सीरिया, माली, रूस, इरीट्रिया और निकारागुआ ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट वोटिंग की। भारत, चीन और पाकिस्तान सहित 32 देशों ने यूएन में इस प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox