HTML tutorial
होम / LPG Price Hike : होली से पहले लोगों को मिली महंगाई की ‘लाली’, घरेलू-कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा

LPG Price Hike : होली से पहले लोगों को मिली महंगाई की ‘लाली’, घरेलू-कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा

• LAST UPDATED : March 1, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi (LPG Price Hike) : देशभर में आज यानि 1 मार्च से लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। दिल्ली में इसका मूल्य 1103 रुपए हो है।

वहीं, दूसरी ओर कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो 19 किलो वाले सिलेंडर के मूल्य में 350.50 रुपए का बढ़ौत्तरी की गई है। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

एक वर्ष में इतनी बार मूल्य बढ़ चुका

बीते एक वर्ष में घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य कुल 5 बार बदले गए हैं। 22 मार्च, 2022 को सिलेंडर के दाम रुपए 50 बढ़ने के बाद दिल्ली में ये 899.50 से बढ़कर 949.50 रुपए हो गए थे। फिर 7 मई को 2022 को 50 रुपए बढ़ाए, जिससे ये 999.50 रुपए हो गया। माह भी नहीं बीत था के उसी माह के बीच 19 मई को फिर 2.50 रुपए रेट बढ़ाया गया जिस कारण गैस का मूल्य एक हजार के पाया यानि 1003 रुपए हो गया।

इसके बात 6 जुलाई 2022 को लोगों को झटका मिला। सिलेंडर की कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 1053 रुपए हो गए थे। अब एक बार फिर दाम 50 रुपए बढ़ाए गए, जिससे सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। यानी बीते एक साल में कीमत 203.50 रुपए बढ़ चुकी है।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox