होम / E-Tendering Dispute : प्रदेश में नहीं थम रहा ई-टेंडरिंग विवाद, रात भी सरपंचों ने सड़कों पर काटी

E-Tendering Dispute : प्रदेश में नहीं थम रहा ई-टेंडरिंग विवाद, रात भी सरपंचों ने सड़कों पर काटी

• LAST UPDATED : March 2, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (E-Tendering Dispute) : हरियाणा की पंचायतों में ई-टेंडरिंग को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है। इसी कारण सरपंच बुधवार से चंडीगढ़ बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सरपंचों ने कल पूरी रात चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर ही काटी। सरंपचों के प्रदर्शन की वजह से पंचकूला में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस द्वारा चंडीगढ़-पंचकूला रोड को सील कर दिया गया है।

मालूम रहे कि कल सीएम आवास का जब प्रदेशभर के सरपंच घेराव करने जा रहे थे तो पंचकूला में बीच रास्ते पर ही बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोका गया। इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया। जिस कारण 100 से ज्यादा सरपंच जख्मी हो गए। वहीं पंचकूला पुलिस ने देर रात 4 हजार सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

… तब तक नहीं होगा धरना समाप्त

चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर पक्का धरना लगाकर बैठे सरपंचों ने कल मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को बैरंग लौटा दिया था। उनकी मांग है कि सीएम स्वयं बयान दें कि ई-टेंडरिंग को वापस ले लिया गया है। इसके बाद ही वे धरना खत्म करेंगे।

विधायकों को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा

पुलिस लाठीचार्ज के बाद भड़के सरपंचों ने भी घोषणा की है कि वो अपने क्षेत्रों में सत्ताधारी भाजपा-जजपा के विधायकों को किसी भी कीमत पर अब घुसने नहीं देंगे। यदि फिर भी वे गांवों में आते हैं तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। उधर, सरपंच एसोसिएशन प्रदेश प्रवक्ता व भट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा जो बर्ताव सरकार ने हमारे साथ किया है, वही बर्ताव सरकार के लोगों के साथ होगा।

बेनतीजा रही बातचीत

वहीं प्रदर्शन जब हिंसक हुआ तो सरकार वार्ता के लिए तैयार हुई। तदोपरांत सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ रवाना हुआ। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भूपेश्वर दयाल पहुंचे लेकिन सरपंचों ने उनसे बातचीत से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे सीएम से ही बात करेंगे।

ई टेंडरिंग…

ई टेंडरिंग को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्पष्ट कर चुके हैं कि इस नई व्यवस्था से गांवों में विकास कार्य सुचारू रूप से होंगे और साथ ही पारदर्शिता भी आएगी। इस नई व्यवस्था की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सराहना कर चुके हैं।

पंचकूला शालिग्राम ग्राउंड में इकट्ठे हुए थे सरपंच

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि हजारों लोग पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में इकट्ठे हुए थे जहां से पैदल मार्च करते हुए सीएम आवास चंडीगढ़ की तरफ बढ़े लेकिन सरपंचों को चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

ये भी पढ़ें: Aap on Sarpanch Protest : प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग तानाशाही : निर्मल सिंह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox