होम / Weight Loss Juice : तेजी से वजन घटाने के लिए हर रोज पिएं ये जूस

Weight Loss Juice : तेजी से वजन घटाने के लिए हर रोज पिएं ये जूस

• LAST UPDATED : March 6, 2023

इंडिया न्यूज़, Weight Loss Juice :  अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान हैं तो आज हम आपके काम की जानकारी लेकर आए हैं। मोटापा या अधिक वजन बिमारियों का कारण बन सकता है, साथ ही आपकी पर्सनेल्टी में भी बाधा बन सकता है। ऐसे में हम मोटापा कम करने के उपाय ढूंढते रहते हैं। आज हम आपको बताांएगे कि तरह से अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं आइए जानते हैं :-

वजन कम करने के लिए पिएं ये जूस (Weight Loss Juice)

गाजर का जूस

गाजर का जूस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी पाए जाते हैं। इनके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। गाजर का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

पत्ता गोभी का जूस

पत्ता गोभी का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पत्ता गोभी का जूस पीने से पेट की सूजन दूर होने के साथ वजन भी तेजी से कम होता है। पत्ता गोभी का जूस पीने से पाचन दुरुस्त रहता है और अपच की समस्या दूर होती है। पत्ता गोभी का जूस पीने से पेट लंबा समय तक भरा रहता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से हीमोग्लीबिन बढ़ता है और थकान भी दूर होती है। चुकंदर का जूस पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इस जूस को ब्रेकफास्ट में आसानी से पी सकते हैं। चुकंदर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। जिस कारण वजन कम करने में मदद मिलती है।

पालक का जूस

पालक का जूस शरीर को हेल्दी रखता है। इसमें आयरन, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको पीने से आंखे लंबे समय तक स्वस्थ रहती है और पेट भी दुरुस्त रहता है। ये कब्ज, अपच औ गैस जैसी परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। ब्रेकफास्ट में इसको पीने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है।

लौकी का जूस

लौकी का जूस पीने से कई तरह की बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको पीने से लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है। जिससे पेट भरा हुआ लगता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। लौकी का जूस ब्रेकफास्ट में आसानी से पीया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Leftover Rice Hair Mask : बचे हुए चावल के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत सिल्की बाल

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox