होम / Benefits Of Eating Green Fruits : जानिए किस रंग के फ्रूटस खाने से आपको मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Green Fruits : जानिए किस रंग के फ्रूटस खाने से आपको मिलेंगे जबरदस्त फायदे

• LAST UPDATED : March 6, 2023

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Eating Green Fruits : फ्रूट का सेवन हमारे लिए अच्छा माना जाता, ये हमें बहुत से स्वास्थ्य लाभ देते हैं, लेकिन अगर हरे रंग के फ्रूट्स का सेवन किया जाये तो ये हमें और भी चौंकाने वाले फायदे दे सकता है। ऐसा माना जाता है क‍ि हरे फल या सब्‍ज‍ियों में क्‍लोरोफ‍िल की मात्रा ज्‍यादा होती है।

हरे फलों का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर न‍ियंत्रण में रहता है। डाइजेशन बेहतर होता है। हाई बीपी और हार्ट संबंधी बीमार‍ियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए भी हरे फलों का सेवन करना चाह‍िए। आज हम आपको बताएंगे कि आप किन हरे फ्रूट का सेवन कर सकते हैं:-

1.अमरूद (Guava)

विटामिन सी का अच्छा स्रोत होने के अलावा अमरूद के और क्या-क्या हैं फ़ायदे? - Health Benefits of Eating Guava | फेमिना हिन्दी

अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है। इसका सेवन करने से तनाव भी कम होता है। अमरूद में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है। वजन कम करने के ल‍िए अमरूद का सेवन फायदेमंद होता है। ब्‍लड शुगर का स्‍तर कंट्रोल करने के ल‍िए अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आंखों की सेहत के ल‍िए भी अमरूद फायदेमंद होता है। इस फल में व‍िटाम‍िन ए, सी, फोलेट, ज‍िंक और कॉपर जैसे पोषक तत्‍व होते हैं।

2. हरा सेब (Green Apple)

Green Apple Health Benefits : हरे सेब के हैरान कर देने वाले स्वास्थ्य लाभ |  Green Apple Health Benefits: Surprising Benefits of Green Apple | TV9  Bharatvarsh

 

हरे सेब में आयरन, कैल्‍श‍ियम, व‍िटाम‍िन और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हरे सेब में मौजूद क्यूरसेटिन तत्‍व से मेंटल हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। ज‍िन लोगों की हड्ड‍ि‍यां कमजोर हैं उन्‍हें हरे सेब का सेवन जरूर करना चाह‍िए। हरे सेब में ढेर सारा फाइबर होता है ज‍िसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

3. कीवी (Kiwi)

कीवी खाने के इन फायदों से अनजान होंगे आप - health benefits of kiwi - AajTak

कीवी फल में विटामिन ई, सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। कीवी में फोलेट होता है। गर्भवती मह‍िलाओं को इसका सेवन करना चाह‍िए। प्‍लेटलेट्स बढ़ाने के ल‍िए डॉक्‍टर कीवी का सेवन करने की सलाह देते हैं। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। डायब‍िटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।

4. आंवला (Gooseberry)

जानें आंवला के फायदे और नुकसान | Be Beautiful India

आंवला में विटामिन C, विटामिन AB कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैश‍ियम, कैल्‍श‍ियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।आंवले में क्रोमियम नाम का तत्‍व पाया जाता है ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। आंवला का सेवन करने से डाइजेशन बेहतर होता है। संक्रमण से लड़ने के ल‍िए आंवला का सेवन करना चाह‍िए क्‍योंक‍ि इससे इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है।

5. अंगूर (Grapes)

फेफड़े के कैंसर से बचा सकता है अंगूर में पाया जाने वाला यौगिक - Compound found in Angoor can prevent lung cancer

अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी,पोटैश‍ियम, कैल्‍श‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। अंगूर का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर न‍ियंत्र‍ण में रहता है। अंगूर खाने से क्‍व‍िक एनर्जी म‍िलती है और थकान की समस्‍या नहीं होती। जो लोग अंगूर का सेवन करते हैं उन्‍हें हाई बीपी और कब्‍ज की समस्‍या से भी छुटकारा म‍िलता है।

यह भी पढ़ें : How To Apply For Tatkal Passport : अगर आपको भी बनवाना है तत्काल पासपोर्ट तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox