होम / Buildings Cracks in Thane : जोशीमठ के बाद अब महाराष्ट्र में भी इमारतों में दरारें

Buildings Cracks in Thane : जोशीमठ के बाद अब महाराष्ट्र में भी इमारतों में दरारें

• LAST UPDATED : March 6, 2023

इंडिया न्यूज, Maharashtra (Buildings Cracks in Thane) : महाराष्ट्र में भी इमारतों में दरारें पड़ने का मामला सामने आया है। इसके लिए ठाणे के डोंबिवली में 5 इमारतों वाली एक पूरी सोसाइटी को खाली करवा लिया गया है। खबर है कि दीवारों में दरारें आने से छत भी गिरने लगी है। जान-माल को किसी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए आवास परिसर को जल्द खाली करवाया गया है।

वहीं इस पूरे मामले को जोशीमठ के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल कथित तौर पर अक्टूबर-2021 को यहां कुछ दरारें मालूम पड़ी थीं। हालांकि, प्रशासन की ओर से समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए और यहां की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामले का लिया जायजा

फायरब्रिगेड के कुछ अधिकारियों की मानें तो ये दरारें 4 मार्च को देखी गई थीं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। इस पूरी सोसाइटी में करीब 250 परिवार रहते थे। वहीं कुछ अधिकारियों ने ये भी बताया कि रात 11 बजे ‘स्लैब’ और खंभों में दरारें देखी गई। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और नगर निकाय के कर्मी निलजे स्थित परिसर पहुंचे तथा इमारतों को खाली करा दिया गया है।

इमारतों का एक बार फिर किया जाएगा निरीक्षण

सिविक सब फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया इन इमारतों को साल 1998 में बनाया गया था। यह कल्याण डोंबिवली नगर निगम द्वारा बनाए गए खतरनाक इमारतों की सूची में नहीं है। इन इमारतों का एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा, इसके बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Airtel 5G : 125 शहरों में एक साथ अल्ट्रा-फास्ट 5जी सेवा शुरू

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia sent to jail : मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक भेजा जेल

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox