होम / Tata group IPO : 19 साल के बाद बाजार में आएगा टाटा ग्रुप का आईपीओ

Tata group IPO : 19 साल के बाद बाजार में आएगा टाटा ग्रुप का आईपीओ

• LAST UPDATED : March 10, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Tata group IPO) : शेयर मार्केट से आईपीओ के जरिए पैसा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा अपना आईपीओ जल्द ही लाने वाली है। इसके बार में जानकारी देते हुए कंपनी प्रबंधन ने बताया कि आईपीओ से संबंधित दस्तावेज सेबी के पास जमा करवा दिए गए हैं। 19 साल के बाद बाजार में टाटा ग्रुप का आईपीओ आ रहा है। जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने के लिए सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा करवाए हैं।

इसमें बताया गया है कि यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत कंपनी के शेयरहोल्डर्स और मौजूदा प्रमोटर्स 9.57 करोड़ शेयरों को बेचने जा रहे हैं।

आखिरी बार 2004 में आया था TCS का आईपीओ

Tata Group करीब 19 साल बाद कोई IPO लेकर आ रहा है। इससे पहले साल 2004 टाटा ग्रुप की दमदार कंपनी TCS का आईपीओ आया था। वहीं अब इस IPO के जरिये टाटा मोटर्स ने 8.11 करोड़, अल्फा टीसी होल्डिंग्स ने 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड ने अपने 48.6 लाख शेयरों की बिक्री करने का प्लान बनाया है। कंपनी ने सेबी के पास अभी अपने आईपीओ के पेपर्स ही फाइल किए हैं। हालांकि इस आईपीओ के जरिए कितना फंड जुटाया जाएगा और आईपीओ का प्राइस बैंड क्या होगा, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। (Tata Group Upcoming IPO)

Tata Technologies IPO Detail

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार इस इश्यू में कंपनी के मौजूदा प्रमोटर और शेयरधारकों द्वारा 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री के लिए प्योर ऑफर फॉर सेल शामिल है। इस OFS में टाटा मोटर्स के 8.13 करोड़ शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स पीटीई के 97.2 लाख शेयर और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड I के 48.6 लाख शेयर शामिल हैं।

बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की 74% हिस्सेदारी है। अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.26% और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 3.63% हिस्सेदारी है। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त 9 महीने की अवधि में 3011.7 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया।

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox