होम / Lakme Fashion Week : लैक्मे फैशन वीक में अंशुला कपूर ने किया रैंप वॉक, भाई अर्जुन कपूर चीयर करते हुए दिखे

Lakme Fashion Week : लैक्मे फैशन वीक में अंशुला कपूर ने किया रैंप वॉक, भाई अर्जुन कपूर चीयर करते हुए दिखे

• LAST UPDATED : March 10, 2023

इंडिया न्यूज,(Anshula Kapoor ramp walk at Lakme Fashion Week): बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर पर जान छिड़कते हैं। उनके हर काम को एक्टर बहुत सपोर्ट करते हैं। बहन अंशुला पर प्यार लुटाते हुए अर्जुन कपूर कई बार नजर आ चुके हैं। अब अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर के लिए चीयरलीडर बन गए हैं। लैक्मे फैशन वीक से अंशुला और अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल मोम की तरह पिघल जाएगा।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने किया रैम्प वॉक

लैकमे फैशन वीक से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंशुला कपूर लैकमे फैशन वीक में रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं और अर्जुन कपूर उन्हें चीयर करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला कपूर ने शीर कॉर्सेट टॉप पहना है, जिसे उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर किया है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। अंशुला रैम्प पर शानदार तरीके से वॉक करती नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर, अंशुला को चीयर करते और तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने इवेंट में खड़े होकर बजाईं तालियां

जब अंशुला कपूर रैंप पर लौटती हैं तो अर्जुन खड़े होकर तालियां बजाते हैं। लैक्मे फैशन वीक इवेंट का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि अंशुला कपूर ने कुछ समय पहले अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को हैरान कर दिया था। इससे पहले अंशुला कपूर को अक्सर अधिक वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता था।

अर्जुन कपूर की फिल्में

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म डॉग में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने तब्बू, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब अर्जुन कपूर जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म लेडी किलर में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल हैं।

यह भी पढ़ें : Bheed Trailer : ‘भीड़’ लॉकडान के दौरान प्रवासी मजदूरों के दर्द को दिखाती है, फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox