होम / Kumari Selja Fatehabad Visit : हरियाणा में जल्द संगठन का विस्तार होगा : सैलजा

Kumari Selja Fatehabad Visit : हरियाणा में जल्द संगठन का विस्तार होगा : सैलजा

• LAST UPDATED : March 11, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Kumari Selja Fatehabad Visit) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की राज्य प्रभारी कुमारी सैलजा ने फतेहाबाद में संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा, वहीं सैलजा ने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर ई-टेंडरिंग का समाधान किया जाएगा, साथ ही पुरानी पेंशन योजना को भी लागू किया जाएगा। बता दें कि कुमारी शैलजा आज फतेहाबाद के एक निजी होटल में पहुंची।

भाजपा पर कसा तंज- भाजपा में शामिल होने पर सभी आरोप हो जाते हैं पाक साफ

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सैलजा ने कहा कि भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा हो रहा है कि अगर किसी पर आरोप लगता है तो उस पर दबाव बनाया जाता है और जैसे ही वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता है, तुरंत वह पाक साफ हो जाता है।

भाजपा का स्तर लगातार गिरता ही जा रहा है वहीं भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश के लोगों को अब पता चला है कि राहुल गांधी की छवि क्या है, क्योंकि वह हमेशा सच बोलते हैं। सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का हाईकमान तय करेगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा।

यह भी पढ़ें : CM Ambala Visit : मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अंबाला में

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox