HTML tutorial
होम / Bumper sale of Tata Motors cars in February : टाटा मोटर्स की 42,865 कारों की बिक्री

Bumper sale of Tata Motors cars in February : टाटा मोटर्स की 42,865 कारों की बिक्री

• LAST UPDATED : March 12, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Bumper sale of Tata Motors cars in February) : भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया है। फरवरी में टाटा की कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। आंकड़ों के अनुसार फरवरी देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की एक बार फिर से लोगों में सबसे पसंदीदा बनी हुई है और टाटा की कारों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इसी कारण फरवरी महीने में टाटा मोटर्स ने 42,865 कारों की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल इसी महीने (फरवरी 2022) में टाटा की 39,980 यूनिट ही बिकी थीं। इस हिसाब से Tata Motors की बिकवाली में सालाना आधार पर बिक्री में 7 फीसदी का इजाफा हुआ है।

वहीं टाटा की 3 कारों की डमांड मार्किट में सबसे ज्यादा है ।Tata Nexon कई विकल्पों में बाजार में उपलब्ध है। कार निर्माता कई विकल्पों के साथ भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट का भी नेतृत्व कर रहा है, जिसमें भारत में सबसे सस्ती ईवी, टियागो भी शामिल है।

 

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox