होम / Off Season Rain : हरियाणा में बारिश के चलते गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान

Off Season Rain : हरियाणा में बारिश के चलते गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान

• LAST UPDATED : March 18, 2023
इशिका ठाकुर, Off Season Rain in Haryana : प्रदेश के कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश ने चिंता को बढ़ा दिया है। मौसम में अचनाक आए बदलाव के कारण शुक्रवार देर रात से रुक रुककर बरसात हो रही है। जिस कारण प्रदेश के करनाल सहित अन्य कई जिलों में भी फसलों को नुकसान हुआ है, हवा के कारण कई स्थानों पर जमीन पर गेहूं की फसलें और सरसों की फसलें बिछ गई हैं। रात को करनाल के आसपास कुछ गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है।

किसानों के चेहरों पर मायूसी

Off Season Rain

Off Season Rain

मौसम में अचानक हुए बदलाव और जिले में कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है तो कई स्थानों पर पूरी तरह तैयार सरसों की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। मौसम खराब होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी भी है। किसानों का कहना है कि यदि बेमौसमी बरसात ऐसे ही जारी रही तो गेहूं की पैदावार कम होगी और पूरी तरह तैयार सरसों की फसल पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।
Off Season Rain

Off Season Rain

किसानों ने कहा कि मार्च महीने में गेहूं की फसल पकना शुरू होती है, लेकिन बरसात होने से काफी गीली हो गई है। इसके साथ ही सब्जियों की फसल में भी पानी भरने से नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि अगर ऐसे ही 2 दिन और बरसात हुई तो किसानों को सभी फसलें खराब हो जाएंगी।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट, 24 हुआ

मौसम हुए बदलाव के बाद बरसात होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 32 से 24 सेल्सियस डिग्री पर पहुंचा है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी अगले दो दिनों तक बरसात जारी रहने की संभावना है जिससे गेंहू व सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है।

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox