होम / Chetan Kumar Arrested: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया

Chetan Kumar Arrested: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया

• LAST UPDATED : March 21, 2023

इंडिया न्यूज,(Chetan Kumar Arrested For Hurting Hindu Sentiments): कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। चेतन कुमार ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में चेतन ने हिंदू धर्म के खिलाफ एक विवादित ट्वीट किया था। चेतन ने अपने ट्वीट में हिंदू धर्म के अस्तित्व को लेकर कहा था कि यह झूठ है। एक्टर के इस ट्वीट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया था। अब बेंगलुरु पुलिस ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में चेतन कुमार को गिरफ्तार किया।

चेतन ने किया था ये ट्वीट

चेतन कुमार ने 20 मार्च को एक ट्वीट करते हुए हिंदू धर्म पर सवाल उठाए थे। अपने ट्वीट में एक्टर ने कई पहलूओं को लेकर हिंदू धर्म गुरुओं से सवाल किए थे। उन्होंने लिखा, “हिंदूत्व झूठ पर बना है। सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992: बाबरी मस्जिद राम की जन्मभूमि है- यह भी एक झूठ है। 2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- यह भी एक झूठ है। हिंदुत्व को केवल सच से हराया जा सकता है, क्योंकि सत्य ही समानता है।”

चेतन कुमार के इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोग अभिनेता को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इतना ही नहीं बजरंग दल के नेता ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी। अब मंगलवार को शेषाद्रिपुरम पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब चेतन कुमार को अपने विवादित बयान की वजह से इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी चेतन कुमार इसी तरह के मामले में जमानत पर बाहर है।

यह भी पढ़ें : Kirron Kher Corona Positive : किरण खेर कोरोना पॉजिटिव ट्वीट करके दी है जानकारी, लोगों को दी ये सलाह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox