होम / Redmi Note 12 Series लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Redmi Note 12 Series लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

• LAST UPDATED : March 24, 2023

इंडिया न्यूज़, Redmi Note 12 Series : चीनी कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 12 सीरीज को दमदार फीचर्स के साथ ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus 5G को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं Redmi Note 12 सीरीज की फीचर और कीमत के बारे में विस्तार से…

Redmi Note 12 और Note 12 5G के फीचर

Xiaomi ने इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Amoled डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें बेहतर पिक्चर क्लिक करने के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 13MP का कैमरा मिलता है।

वहीं रेडमी नोट 12 के 5G वेरिएंट में Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट और 4G मॉडल में Snapdragon 685 प्रोसेसर। इसका साथ देने के लिए Adreno 619 GPU भी दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिहाज से स्मार्टफोन में डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर हैं।

रेडमी नोट 12 के 4G वेरिएंट की शुरुआती कीमत 229 यूरो (लगभग 20,475 रुपये) है, जबकि 5G वेरिएंट 279 यूरो (लगभग 24,946 रुपये) में मिल रहा है। अब लाइनअप के दूसरे मॉडल नोट 12 प्रो की बात करें, तो यह 399 यूरो (लगभग 35,680 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट यानी नोट 12 प्रो प्लस को 449 यूरो (लगभग 40,152 रुपये) पर खरीदा जा सकता है।

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT