होम / Jonathan Majors Arrested: हॉलीवुड एक्टर जोनाथन मेजर्स गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने एक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप

Jonathan Majors Arrested: हॉलीवुड एक्टर जोनाथन मेजर्स गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने एक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप

• LAST UPDATED : March 26, 2023

इंडिया न्यूज,(Jonathan Majors Arrested): अमेरिकी अभिनेता जोनाथन मेजर मुश्किल में हैं। उन्हें बीते दिन गिरफ्तार किया गया है। ‘क्रीड III’, ‘डिवोशन’, ‘लोकी’, ‘लव क्राफ्ट कंट्री’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। जोनाथन मेजर पर गंभीर आरोप लगे हैं। 25 मार्च 2023 को उन्हें गला घोंटने, मारपीट और हैरेसमेंट के आरोप में मैनहट्टन में अरेस्ट कर लिया गया। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड ने लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं।

जोनाथन पर गर्लफ्रेंड ने लगाए मारपीट के आरोप

जॉनसन को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई 911 कॉल पर अलर्ट मिलने के बाद की। अधिकारियों का कहना है कि 30 वर्षीय महिला के सिर और गर्दन पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि जोनाथन की गर्लफ्रेंड ने बयान दिया था कि ब्रुकलिन के एक बार से घर लौटते समय दोनों के बीच टैक्सी में बहस हो गई थी। महिला के सिर और पीठ पर कुछ चोटें आई हैं। कान के पीछे चोट है, चेहरे पर भी निशान हैं।

क्यों गर्लफ्रेंड पर भड़के जोनाथन

एनवाईपीडी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “महिला ने पुलिस को सूचित किया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। अधिकारियों ने 33 वर्षीय जोनाथन को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को सिर और गर्दन में मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनके बीच झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि जोनाथन को उसकी गर्लफ्रेंड ने किसी दूसरी लड़की को मैसेज करते देखा था। इसके बाद महिला ने उनका फोन देखने का फैसला किया. इसकी वजह से जोनाथन को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जोनाथन को जेल में बंद कर दिया गया है और पुलिस का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।

वहीं, जोनाथन के प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : Ram Charan pre-birthday Celebration : राम चरण की ‘आरसी 15’ की टीम ने प्री-बर्थडे मनाया, कियारा आडवाणी ने एक्टर को दिया सरप्राइज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: