होम / Mahakumbh of Ayurveda : हरियाणा सरकार कई जिलों में खोलेगी आयुर्वेद कॉलेज : मनोहर लाल

Mahakumbh of Ayurveda : हरियाणा सरकार कई जिलों में खोलेगी आयुर्वेद कॉलेज : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : March 27, 2023
  • चंडीगढ़ में आयुर्वेद का 3 दिवसीय महाकुंभ

इंडिया न्यूज, Haryana Congress (Mahakumbh of Ayurveda) : चंडीगढ़ में आज 3 दिवसीय आयुर्वेद के महाकुंभ का मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद की जमकर तारीफ की और कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने में हरियाणा अपना अहम योगदान निभा रहा है। उन्होंने इस दौरान बड़ी घोषणा की है कि हरियाणा सरकार जल्द ही प्रदेश के कई जिलों में आयुर्वेद के कॉलेज खोलने की तैयारी कर रही है।

आयुर्वेद सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धति

सीएम ने कहा कि आजकल मेडिकल या आयुर्वेद के छात्र स्वयं को वैद्य कहना पसंद नहीं करते क्योंकि वे डॉक्टर कहलाना ही पसंद करते हैं। बता दें कि आयुर्वेद सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धति है। एलोपैथी में हम एक बीमारी का इलाज करवाते हैं, लेकिन साथ ही वह दूसरी बीमारी का रूप ले लेती है।

Mahakumbh of Ayurveda

Mahakumbh of Ayurveda

कृष्णा आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए वीसी की तलाश

मालूम रहे कि कुरुक्षेत्र में कृष्णा आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जिसके लिए 100 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई है। सीएम ने कहा कि हम इसके लिए वाइस चांसलर की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय चिकित्सा पद्धति के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा से एक उम्मीदवार का सुझाव देने के लिए कहा।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय का कार्यक्रम

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन (आयुर्वेद महाकुंभ 2023) का आयोजन धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 में किया जा रहा है जिसमें 3 दिन आयुर्वेद पर्व में पद्मश्री, पद्म भूषण अवार्ड वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, वैद्य अनिल भारद्वाज सहित देश के कई वेदाचार्य आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर मंथन करेंगे।

यह भी पढ़ें : Haryana Congress : 3 पूर्व विधायकों समेत 56 नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल

 

Tags: