होम / EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर

EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर

• LAST UPDATED : March 28, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi (EPFO) : संगठित क्षेत्र में काम रहे कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, सरकार की ओर से ईपीएफ खाते पर दी जाने वाली ब्याज की दरों में वृद्धि कर दी गई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15% निर्धारित की गई है। पिछले वर्ष यह ब्याज दर 8.10% थी।

यह दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) द्वारा की गई बैठक के बाद तय की गई है। इस खबर के बाद कर्मचारी में खुशी का माहौल है। मालूम रहे कि वर्ष 2021-22 में ईपीएफओ ने ईपीएफ पर ब्याज दर घटाकर 8.1% कर दी गई थी वहीं 2020-21 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी। इस तरह यह 1977-78 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर 8% के बाद 2021-22 दूसरा सबसे कम ब्याज दर वाला साल था। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज को पूरे देशभर में मौजूद पांच करोड़ ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

गत वर्षों में ईपीएफ पर ब्याज दर इतनी रही

  • वित्त वर्ष 2011-12 के लिए ब्याज दर – 8.25%
  • वित्त वर्ष 2012-13 के लिए ब्याज दर – 8.50%
  • वित्त वर्ष 2013-14 के लिए ब्याज दर – 8.75%
  • वित्त वर्ष 2014-15 के लिए ब्याज दर – 8.75%
  • वित्त वर्ष 2015-16 के लिए ब्याज दर – 8.80%
  • वित्त वर्ष 2016-17 के लिए ब्याज दर – 8.65%
  • वित्त वर्ष 2017-18 के लिए ब्याज दर – 8.55%
  • वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज दर – 8.65%
  • वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दर – 8.50%

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, आज इतने केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT