होम / बारिश के चलते ठंडा रहा मार्च, गर्मी का सीजन होगा छोटा

बारिश के चलते ठंडा रहा मार्च, गर्मी का सीजन होगा छोटा

• LAST UPDATED : April 2, 2023

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update 2 April) : वर्ष 2023 में फरवरी ने सभी को हैरान कर दिया था। जिस तरह से फरवरी में गर्मी ने रफ्तार पकड़ी थी। उससे मौसम विज्ञानिक भी चकित रह गए थे। 122 साल बाद फरवरी सबसे ज्यादा गर्म रहा था। लेकिन मार्च में स्थितियां एकदम विपरीत हो गई। पूरा मार्च पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश में बीत गया। जिससे बारिश में मौसम में ठंडक रही और अप्रैल का पहला सप्ताह शुरू होने के बाद भी अभी ठंड का आलम बरकरार है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से हुई अप्रैल की शुरुआत

शनिवार को एक अप्रैल के दौरान भी हिमाचल के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और चंबा जिलों के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में लगातार शनिवार को हुई बारिश से एक अप्रैल कूल रहा। इससे अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं हरियाणा में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में करीब 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 7905% ज्यादा है।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी गर्मी, मई में आएगा पीक

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी का दौर शुरू होगा। इसके बाद मई में गर्मी का पीक आएगा। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन माह के लिए जारी किए अपने पूवार्नुमान में यह जानकारी दी है। गर्मी के मौसम में देश के अलग-अलग राज्यों में सामान्य रूप से 6 से 10 दिन तक हीटवेव के दिन आते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा और हीटवेव भी कम दिन रहेगी। पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर पंजाब पुलिस खाली हाथ, अमृतपाल के बाद परिवार के बाकी सदस्य भी गायब

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox