HTML tutorial
होम / Gold Silver Price Update : आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट

Gold Silver Price Update : आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट

• LAST UPDATED : April 3, 2023

इंडिया न्यूज, New Delhi (Gold Silver Price Update) : देश में सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 500 रुपए सस्ता हुआ है जिसके बाद सोने की कीमत 59,251 रुपए हो गई है। इससे पहले 31 मार्च को सोना 59,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। ये इसका ऑल टाइम हाई था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव              (रुपए/10 ग्राम)

  • 18                      44,438
  • 22                      54,274
  • 23                      59,014
  • 24                      59,251

चांदी भी इतनी गिरी

IBJA की वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत भी गिरी है। यह प्रति दस ग्राम 409 रुपए सस्ती हुई है और अब 71,173 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 71,582 रुपए पर थी।

मार्च में सोने-चांदी में भाव पर एक नजर

वहीं आपको यह भी बता दें कि माच माह में सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। 1 मार्च को सोना जहां 56,085 रुपए था वहीं 31 मार्च को 59,751 पर आग गया था। यानी इसकी कीमत में 3,666 रुपए की तेजी अब रही है। वहीं चांदी भी 64,407 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 71,582 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Diamond Jubilee of CBI : न्याय और इंसाफ के ब्रैंड के तौर पर CBI का नाम सबकी जुबान पर : मोदी

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox