HTML tutorial
होम / Xiaomi जल्द बाजार में Redmi Note 12 Pro 4G लाएगी

Xiaomi जल्द बाजार में Redmi Note 12 Pro 4G लाएगी

• LAST UPDATED : April 3, 2023

इंडिया न्यूज़, Redmi Note 12 Pro 4G: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपनी Redmi Note 12 सीरीज में Note 12 4G, Note 12 5G, Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G के बाद Redmi Note 12 Pro 4G लेकर आएगी।

कंपनी ने इंडोनेशिया में Redmi Note 12 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक Redmi Note 12 Pro 4G फोन, मार्च 2021 में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro के ग्लोबल वर्जन से काफी मिलता जुलता है। ऐसा लग रहा है कि फोन जल्द ही इंडोनेशियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Redmi Note 12 Pro 4G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 12 Pro 4G की स्पे स्पेसिफिकेशंस

इस हैंडसेट में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो पंच होल कटआउट के साथ मिलेगा। यह एक Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ दस्तक देगा। इसमें 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। नोट 12 सीरीज के अन्य फोन की तरह ही इसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। यह जानकारी गिज्मोचाइना ने दी है।

Redmi के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 732G चिपसेट मिलेगा। इसके साथ 8 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा ससता है। यह फोन MIUI 13 बेस्ड Android 12 OS पर काम करेगा।

Redmi Note 12 Pro 4G का बैटरी

रेडमी के इस मॉडल में 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इस फोन में कई अन्य खूबियां जैसे डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगी। इसमें NFC, IR blaster और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox