HTML tutorial
होम / Gujarat Model in Haryana : गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में भी पन्ना प्रमुख तैयार करेगी भाजपा

Gujarat Model in Haryana : गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में भी पन्ना प्रमुख तैयार करेगी भाजपा

• LAST UPDATED : April 4, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Gujarat Model in Haryana) : भाजपा ने भी अब गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में पन्ना प्रमुख तैयार कर वर्ष 2024 के चुनाव की धरातल से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हर पन्ना प्रमुख को 60 वोट संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। पन्ना प्रमुखों को कहा गया है कि वे अपने पन्ने के 15 घरों में सुबह-शाम जाएं और उन्हें राम-राम करें। लोगों के साथ सीधे संपर्क में रहें और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहें, ताकि उनसे सीधा जुड़ाव हो सके। बता दें कि प्रदेश में भाजपा के 19,786 बूथ और 308 मंडल हैं।

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब दे रहे पन्ना प्रमुखों को गुरुमंत्र

 

हरियाणा के प्रभारी बनाए गए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पन्ना प्रमुखों को गुरुमंत्र दे रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि वे लोगों के साथ कैसे मिलें। वहीं उधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का कहना है कि चुनावों के मद्देनजर भाजपा अब धरातल पर काम में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Husband Buys Land on Moon : पत्नी को किया चांद का टुकड़ा गिफ्ट

बूथ में करीब 1,000 से 1200 तक मत

आपको यह भी जानकारी दे दें कि एक बूथ में करीब 1000 से 1200 तक वोट हैं। एक पन्ने पर 60 वोट दर्ज हैं। भाजपा के इन बूथ और मंडलों पर पहले एक लाख कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख पहले थे और अब इनकी संख्या 6 अप्रैल तक 5 लाख हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona : 100 से अधिक भीड़ वाले समारोह में मास्क जरूरी : अनिल विज

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox