होम / Brazilian Pre-School Attack : प्री-स्कूल में कुल्हाड़ी लेकर घुसा हमलावर, 4 बच्चों को काट डाला

Brazilian Pre-School Attack : प्री-स्कूल में कुल्हाड़ी लेकर घुसा हमलावर, 4 बच्चों को काट डाला

• LAST UPDATED : April 6, 2023

इंडिया न्यूज, (Brazilian Pre-School Attack) : ब्राजील के एक स्कूल में हमले की खबर सामने आई है। जिसमें मालूम हुआ है कि एक हमलावर (25) ने प्री-स्कूल में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में 4 बच्चों की मौत हो गई वहीं 5 लोग जख्मी हो गए। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर सांता कैटरीना स्टेट के ब्लुमेनौ शहर के एक स्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुसा और आते ही मौजूद बच्चों और स्टाफ पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।

Brazilian Pre-School Attack

Brazilian Pre-School Attack

आरोपी ने हमला आखिर क्यों किया, नहीं मिल पाई जानकारी

वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का स्कूल से कोई संबंध नहीं था। न तो वो यहां काम करता था और न ही उसका कोई बच्चा यहां पढ़ता था। हमले के कारणों की वजह तो मालूम नहीं हो सकी। इस मामले में जांच की जा रही है।

Brazilian Pre-School Attack

Brazilian Pre-School Attack

30 दिनों का शोक घोषित किया

फिलहाल हालात को देखते हुए ब्लुमेनौ शहर के मेयर ने यहां के सभी स्कूलों की क्लासेस सस्पेंड कर दी है। वहीं,30 दिन का शोक घोषित किया है। हादसे में जो बच्चे मारे गए हैं उनकी उम्र 5 से 7 साल के बीच की बताई जा रही है।

2019 में हुआ था एक स्कूल पर बड़ा हमला

वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि ब्राजील में अभी तक की सबसे खतरनाक शूटिंग 2011 में हुई थी। रियलेंगो के रियो डी जनेरियो में एक हमलावर ने स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी जिसमें 12 स्कूली स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने स्वयं को मारकर आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं 2019 में साओ पाउलो के सुजानो में एक हाई स्कूल में दो पूर्व छात्रों ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें 8 लोग मारे गए थे। वहीं दोनों हमलावरों ने बाद में खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें : घर से दंपति के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT