होम / India Corona Update : भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 6050 केस आए

India Corona Update : भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 6050 केस आए

• LAST UPDATED : April 7, 2023

इंडिया न्यूज, India Corona Update : भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 6050 कोरोना के केस आए हैं, जिसने हड़कंप मचा दिया है। यह बीते दिन मिले नए केसों से करीब 13% ज्यादा हैं। काफी समय से थम रहे सक्रिय केसों के बाद अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 28,303 हो गई है।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Update : प्रदेश में बढ़ सकती है सख्ती, आज आए 318 नए केस

बात करें देश में 7 अगस्त 2020 की तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।

अभी तक वैरिएंट्स के ये रूप आए सामने

अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वैरिएंट्स के अलग-अलग रूपों की बात की जाए तो 7 रूप इसके सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे पहले चीन में 2019 में पहला वैरिएंट मिला जिसका नाम था ओरिजिनल वायरस, फिर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में अल्फा, 2021 में साउथ अफ्रीका में बीटा, 2021 में ब्राजील में गामा, 2021 में भारत में डेल्टा, 2021 में ही कई देशों में ओमिक्रॉन और 2020 में चीन में ओमिक्रॉन बीएफ.7 और उत्तराखंड में एक्सबीबी.1.5 सामने आया है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT